Super Exam General Studies Martial Arts and Sports / मार्शल आर्ट्स एवं खेल Question Bank भारतीय युद्ध कला एवं खेल

  • question_answer
    निम्न में से कौन-कौन इस्लाम के प्रमुख स्तम्भ शामिल हैं
    1. कलमा
    2. जकात
    3. रोजा
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) 1 और 2                   

    B) 2 और 3

    C) 1 और 3                   

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - 1, 2 और 3
    व्याख्या - उपरोक्त सभी इस्लाम धर्म के स्तम्भ शामिल हैं। इस्लाम धर्म के 5 प्रमुख स्तम्भ अग्रानुसार हैं -
    · कलमा - अल्लाह एवं उसके रसूल में विश्वास करना।
    · नमाज - प्रत्येक मुसलमान को प्रतिदिन 5 बार नमाज (प्रार्थना) पढ़नी चाहिए।
    · जकात - यह स्वेच्छा से दिया जाने वाला कर है। इस्लाम धर्म के अनुसार प्रत्येक मुसलमान को अपनी आय का 1/40 भाग प्रतिवर्ष दान करना चाहिए। जकात को बल प्रयोग के आधार पर वसूल करना इस्लाम के धर्मविरुद्ध था। एक निर्धारित मात्रा से अधिक सम्पत्ति का स्वामी होने पर भी जकात देना पड़ता था। इस सम्पत्ति की न्यूनतम मात्रा को “निसाब” कहते थे।
    · रोजा - इस्लामी कैलेण्डर के नवें महीने में मुस्लिम समुदाय द्वारा रोजा (व्रत) रखा जाता है। मुस्लिम धर्म के अनुसार इस माह की 24 वीं रात “शब-ए-कद्र” को कुरान का नुजूल अर्थात अवतरण हुआ।
    · हज - प्रत्येक मुस्लिम को अपने जीवनकाल में मक्का की तीर्थयात्रा करनी चाहिए।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner