Super Exam General Studies Martial Arts and Sports / मार्शल आर्ट्स एवं खेल Question Bank भारतीय युद्ध कला एवं खेल

  • question_answer
    इस्लाम धर्म के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. हजरत के दामाद अली की शिक्षाओं में विश्वास रखने वाला समुदाय सुन्नी कहलाता है।
    2. हजरत मुहम्मद की शिक्षाओं में विश्वास रखने वाला समुदाय सुन्नी कहलाता है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1                    

    B) केवल 2

    C) 1 और 2                   

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - न तो 1 न ही 2
    व्याख्या - मुस्लिम समुदाय का नेतृत्व करने के लिए उत्तराधिकारी की नियुक्ति के बिना पैगम्बर मुहम्मद साहब की मृत्य हो गई। कुछ लोगों का विश्वास था कि नए नेता का चुनाव आम सहमति से होना चाहिए। वहीं अन्य लोगों का मानना था कि सिर्फ पैगम्बर के वंशज ही खलीफा बनेंगे। यह पद उनके सहायक अबुबक्र को दिया गया। वहीं, अन्य लोगों का मानना था कि यह पद अली को मिलना चाहिए था, जो पैगम्बर के चचेरे भाई और दामाद थे। इस प्रकार इस्लाम धर्म 2 भागों में विभाजित हो गया -
    1. सुन्नी - वह मुस्लिम जो सुन्ना में विश्वास रखते हैं, उन्हें सुन्नी कहा जाता है। सुन्ना हजरत मुहम्मद के कथनों और कार्यों का विवरण है।
    2. शिया - वह मुस्लिम जो हजरत मुहम्मद के दामाद अली की शिक्षाओं में विश्वास रखते हैं और उन्हें हजरत मुहम्मद का उत्तराधिकारी मानते थे, उन्हें शिया कहा जाता है।
    टिप्पणी -
    · मुस्लिम आबादी में बहुसंख्यक सुन्नी हैं और दुनिया की करीब 1.5 अरब आबादी सुन्नियों की है। ये अरब देशों के साथ ही तुर्की, पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, मलेशिया और इंडोनेशिया में रहते हैं। जबकि ईरान, इराक और बहरीन में शिया बहुसंख्यक हैं।
    विशेष - सऊदी के शाही परिवार के नियंत्रण में इस्लाम के पवित्र स्थल मक्का और मदीना आते हैं। वहीं, इराक में स्थित करबला, कुफा और नजफ शियाओं के पवित्र स्थान हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner