Super Exam General Studies Martial Arts and Sports / मार्शल आर्ट्स एवं खेल Question Bank भारतीय युद्ध कला एवं खेल

  • question_answer
    निम्न में से कौन सा कथन असत्य है?

    A) विश्व की प्रथम पुस्तक “वेदों” को माना गया है।

    B) प्राचीन हिन्दू धर्म की मुख्य भाषा संस्कृत थी।

    C) हिन्दू धर्म का उदय 3350 ई.पू. में हुआ।

    D) बौद्ध और जैन धर्म भी सनातन हिन्दू धर्म का ही एक अंग

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - हिन्दू धर्म का उदय 3350 ईसापूर्व में हुआ।
    व्याख्या - विश्व की प्रथम पुस्तक “वेदों” को माना गया है। वेदों के अस्तित्व को पूरे विश्व में मान्यता प्राप्त हैं। वेदों में सबसे प्राचीन “ऋग्वेद” को माना गया है। कई मानते हैं कि वेदों में लिखे नियमों और बातों का अनुसरण करके ही हिन्दू धर्म ने अपने नियम और मानदंड स्थापित किए हैं। मान्यता है कि बौद्ध और जैन धर्म भी सनातन हिन्दू धर्म का ही एक अंग है। प्राचीन हिन्दू धर्म की मुख्य भाषा संस्कृत थी। जबकि प्राचीन हिन्दू समाज में राजा और प्रजा के रूप में विभाजित थी, जहां राजा प्रजा को संचालित करता था। विकल्प असत्य है क्योंकि हिन्दू धर्म भारत का प्रमुख धर्म है। हिन्दू या सनातन धर्म 4000 वर्ष से भी पुराना माना जाता है। मान्यता है कि हिन्दू धर्म प्राचीन आर्य समाज के वेदों पर चलता हुआ विकसित हुआ है। इस धर्म को किसी व्यक्ति विशेष ने नहीं बल्कि समय ने बनाया और फैलाया है। विशेष दृ सिंधु और हिन्दू? सिंधु शब्द का अर्थ नदी या जलराशि होता है इसी आधार पर एक नदी का नाम सिंधु नदी रखा गया, जो लद्दाख और पाक से बहती है। हिन्दू शब्द उस समय धर्म की बजाय राष्ट्रीयता के रुप में प्रयुक्त होता था। चूंकि उस समय भारत में केवल वैदिक धर्म को ही मानने वाले लोग थे, बल्कि तब तक अन्य किसी धर्म का उदय नहीं हुआ था इसलिये “हिन्दू” शब्द सभी भारतीयों के लिये प्रयुक्त होता था। भारत में केवल वैदिक धर्मावलम्बियों (हिन्दुओं) के बसने के कारण कालान्तर में विदेशियों ने इस शब्द को धर्म के सन्दर्भ में प्रयोग करना शुरु कर दिया।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner