Super Exam History Political institutions in India and the Indian National Congress Question Bank भारत में राजनैतिक संस्थाएं एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

  • question_answer
    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये -
    1. एनी बेसेंट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष थीं।
    2. ‘सेफ्टी वाल्व’ सिद्धांत के विरुद्ध कांग्रेस नेताओं ने ‘तड़ित चालक’ का सिद्धांत दिया।
    उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

    A) केवल 1

    B) 1 और 2 दोनों

    C) केवल 2

    D) न तो 1 और न ही 2

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर -1 और 2 दोनों
    व्याख्या- एनी बेसेंट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष थीं। दिसंबर, 1917 को कलकत्ता अधिवेशन की अध्यक्षता श्रीमती एनी बेसेंट ने की थी। कांग्रेस की स्थापना को कुछ लोगों ने ‘सेफ्टी वाल्व’ कहा था, जिसके विपरीत कांग्रेस के आरंभिक नेताओं ने इसके विरुद्ध तड़ित चालक’ का सिद्धांत दिया। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, उन्होंने ह्यूम की सहायता इसलिये ली कि वे राजनैतिक कार्यकलाप के आरंभ में ही अपने प्रयासों के प्रति सरकार से शत्रुता नहीं लेना चाहते थे।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner