Super Exam History European Companies arrive in India Question Bank भारत में यूरोपीय कम्पनियो का आगमन

  • question_answer
    16वीं सदी के यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों के संघर्ष के संबंध में कौन-सा कथन असत्य है?

    A) इंग्लैंड, हॉलैंड और फ्रांस जैसे व्यापारिक देशों ने विश्व व्यापार पर स्पेनी और पुर्तगाली एकाधिकार के खिलाफ कड़ा संघर्ष छेड़ दिया।

    B) डचों की दिलचस्पी भारत में नहीं बल्कि इंडोनेशिया के मसालों के द्वीपों पर थी।

    C) भारत, श्रीलंका और मलाया के व्यापार पर अंग्रेजों ने अधिकार जमा लिया।

    D) इस सदी के उत्तरार्द्ध में इंडोनेशिया के व्यापार पर फ्रांस का अधिकार स्थापित हो गया।

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - इस सदी के उत्तरार्द्ध में इंडोनेशिया के व्यापार पर फ्रांस का अधिकार स्थापित हो गया। व्याख्या - 16वीं सदी के उत्तरार्द्ध में इंग्लैंड, हॉलैंड और फ्रांस जैसी उभरती हुर्इ व्यापारिक शक्तियों ने विश्व व्यापार पर स्पेनी और पुर्तगाली एकाधिकार के खिलाफ एक कड़ा संघर्ष छेड़ दिया। इस संघर्ष में स्पेन और पुर्तगाल की हार हुर्इ। इंडोनेशिया पर डच व्यापारियों का अधिकार हो गया। डचों की खास दिलचस्पी भारत में नहीं बल्कि इंडोनेशिया के जावा, सुमात्रा और स्पाइस आर्इलैंड जैसे द्वीपों में थी, जहां मसाले खूब पैदा होते थे। भारत, श्रीलंका और मलाया पर अंग्रेजों का अधिकार स्थापित हुआ।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner