Super Exam General Studies Dance and Music / नृत्य और संगीत Question Bank भारत में जनजातीय एवं लोकनृत्य (नृत्यकला भाग 2)

  • question_answer
    निम्न लोकनृत्यों में से किसका / किनका संबंध बिहार से है?
    1. विदेशिया
    2. जाट नजटिन
    3. कठफोड़वा नृत्य उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) 1 और 2

    B)                          2 और 3

    C) 1 और 3

    D)          1, 2 और 3

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - कठफोड़वा नृत्य
    व्याख्या - विदेशिया, डोमकच जाट -जटिन, सामा चकेवा कठफोड़वा लोकनृत्यों का संबंध बिहार से है।
    · विदेशिया - विदेशिया नृत्य बिहार के भोजपुरी क्षेत्र में प्रचलित है। इस नृत्य शैली का पिता भिखारी ठाकुर को माना जाता है। इसमें समाज के विरोधी मुद्दे को उठाया जाता है जैसे ऊंच-नीच, अमीरी -गरीबी आदि और इस पर नृत्य किया जाता है।
    · जाट जटिन - जाट जटिन लोक नाटक सावन से कार्तिक माह के पूर्णिमा तक किया जाता है। यह लोकनाटक जाट- जटिन के दांपत्य जीवन से संबंधित है। यह केवल अविवाहितों के द्वारा ही किया जाता है। इसमें प्यार, विरह, गुस्सा आदि को प्रस्तुत किया जाता है।
    · कठफोड़वा नृत्य - यह नृत्य मुख्यत: पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में किया जाता है। इसमें लकड़ी और बांस की एक रंग बिरंगी घोड़े जैसी आकृति तैयार की जाती है और नर्तक अपने कमर में बांध के वाद्ययंत्र के साथ नृत्य करता है। यह नृत्य मांगलिक अवसरों पर किया जाता है।
    टिप्पणी -
    · विदेशिया नृत्य का प्रारंभ मंगलाचरण से होता है। इस नाटक में महिला पात्र की भूमिका भी पुरुष कलाकार ही करते हैं।
    · पनवड़िया नृत्य मुख्यत: बिहार के पुरुषों के द्वारा किया जाता है।
    · खोलडीन नृत्यं बिहार में विवाह एवं मांगलिक अवसरों पर किया जाता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner