Super Exam Geography Agriculture and animal Husbandry / कृषि और पशुपालन Question Bank भारत में कृषि

  • question_answer
    चाय की कृषि के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये
    1. चाय का पौधा शीत जलवायु में विकसित होता है।
    2. पालारहित जलवायु चाय की कृषि के प्रतिकूल है।
    3. चाय एक श्रम-सघन उद्योग है।                        
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

    A) केवल 1 और 2                          

    B) केवल 3

    C) केवल 2 और 3                          

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - केवल 3
    व्याख्या - कथन 3 सत्य है , शेष दोनों कथन असत्य है।
    चाय का पौधा उष्ण और उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु, ह्यूमस और जीवाश्म युक्त गहरी मिट्टी तथा सुगम जल निकास वाले ढलवाँ क्षेत्रों में भली-भाँति उगाया जाता है।
    चाय की झाड़ियों को उगाने के लिये वर्ष-भर कोंष्ण, नम और पालारहित जलवायु की आवश्यकता होती है।
    चाय एक श्रम-सघन उद्योग है। चाय के मुख्य उत्पादक क्षेत्र असम, पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग और जलपार्इगुड़ी जिलों की पहाड़ियाँ, तमिलनाडु और केरल हैं।
    टिप्पणी - चाय की खेती रोपण कृषि का एक उदाहरण है जिसे शुरुआत में अंग्रेज भारत में लाए थे। वर्षभर समान रूप से होने वाली वर्षा की बौछारें इसकी कोमल पत्तियों के विकास में सहायक होती हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner