Super Exam Geography Physical Division of India / भारत का भौतिक विभाजन Question Bank भारत का भौतिक विभाजन

  • question_answer
    निम्न कथनों में विचार करें -
    1. गंगा का मैदान पश्चिम में यमुना और पूर्व में ब्रह्मपुत्र के बीच का समतल भाग है।
    2. हिमालय से निकली नदियां जलोढ़ पंख का निर्माण नहीं करती है।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें
     

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2                   

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - केवल 1
    व्याख्या - कथन 1 सत्य है जबकि कथन 2 असत्य हैं।
    गंगा का मैदान मुख्यत: पश्चिम में यमुना और पूर्व में ब्रह्मपुत्र के बीच का समतल भाग है, जिसकी ढाल दक्षिण पूर्व की ओर है। ढाल इतना मंद है कि साधारणतया पता नहीं चलता। इस मैदान की लंबार्इ 1400 किलोमीटर है।
    हिमालय से निकली नदियां मैदानी भाग में प्रवेश करते ही जलोढ़ पंख का निर्माण करती है, जो त्रिभुजाकार होते हैं। अन्य निक्षेपों में बाढ़ के मैदान, तटबंध और अवरोधी दूह मिला करते हैं। सबसे निचले भाग में भूमि की ढाल कम होने के कारण नदी कर्इ धाराओं में बंट जाती है जिन्हें वितरिकाएं कहते हैं।
    टिप्पणी - इस मैदानी क्षेत्र को उच्चावच के आधार पर उत्तर से दक्षिण दिशा में विभिन्न भागों भाभर, तरार्इ और जलोढ़ मैदान (खादर और बांगर) में बांट सकते हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner