Super Exam Geography Physical Division of India / भारत का भौतिक विभाजन Question Bank भारत का भौतिक विभाजन

  • question_answer
    निम्न कथनों में विचार करें-
    1. सिन्धु व सतलुज नदी के मध्य वाले पर्वतीय भाग को पंजाब हिमालय कहते हैं।
    2. गंगा और यमुना का उद्गम कुमाऊं हिमालय से होता है।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें-

    A) केवल 1                    

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - हिमालय क्षेत्र को चार प्रमुख प्रादेशिक भागों में बांटा गया है। हिमालय का विभाजन घाटियों के आधार पर किया गया है।
    सिन्धु व सतलुज नदी के मध्य वाले पर्वतीय भाग को पंजाब हिमालय कहते हैं। इसका विस्तार मुख्यत: जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में है। इस कारण इसे कश्मीर व हिमाचल हिमालय भी कहा जाता है। हिमालय के इस भाग में काराकोरम, लद्दाख, पीरपंजाल, धौलाधार व जास्कर प्रमुख श्रेणियां हैं।
    कुमाऊं हिमालय से गंगा और यमुना का उद्गम होता है। यह सतलुज और काली नदी के बीच का क्षेत्र है। इसका पश्चिमी भाग गढ़वाल हिमालय और पूर्वी भाग कुमाऊं हिमालय है। यह पंजाब हिमालय से अधिक ऊंचा है। नंदादेवी, केदारनाथ, बद्रीनाथ आदि प्रमुख चोटियां इसी भाग में हैं।
                   


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner