Super Exam Geography Population / जनसंख्या Question Bank भारत की जनसंख्या

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का. चुनाव कीजिए - (UPPCS (Pre) 2006)
    1. भारत की जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ रही है।
    2. वर्तमान वृद्धि दर से निकट भविष्य में इसके चीन से आगे हो जाने की संभावना है।
    3. विश्व के प्रत्यश्क छ: व्यक्तियों में एक भारतीय है।
    4. भारत की लगभग 40 प्रतिशत जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे स्तर में है।
    कूट:

    A) 1, 2 एवं 3 सही है

    B) 2, 3, 4 सही है

    C) 1, 3, 4, सही है

    D) 1, 2 एवं 4 सही हैं

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - 1, 2 एवं 3 सही है
    व्याख्या -
    यदि जनगणना 1901-1971 में देखा जाए तो भारतीय की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर में निरंतर वृद्धि होती रही है, जनगणना 1921 को छोड़कर।
    सर्वोच्च दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर 1961-1971 में रहीं। किंतु 1971 के बाद दशकीय वृद्धि दर में लगातार गिरावट आर्इ परंतु जनसंख्या दर लगातार बढ़ती जा रही है।
    1991-2001 के दशक में भारत की जनसंख्या में 18.23 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गर्इ। भारत की जन्म दर 31 प्रति हजार तथा चीन की 20 प्रति हजार है। जिससे स्पष्ट है कि 2025 तक भारत के चीन से आगे निकल जाने की संभावना है।
    संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की 2003 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, विश्व की कुल जनसंख्या 6.3 अरब तथा 2001 की जनगणनानुसार भारत की जनसंख्या 102.8 करोड़ थी अर्थात् विश्व के 6 व्यक्तियों में से एक भारतीय है।
    प्रश्नकाल के समय गरीबी रेखा ने नीचे जीवन यापन करने वालों की संख्या 40% से कम थी। अत: (4) गलत है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner