1857 के विद्रोह के प्रमुख कारण थे- |
1. लॉर्ड डलहौजी द्वारा अवध का विलय। |
2. प्रशासन के निचले स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार। |
3. ब्रिटिशों द्वारा देश का आर्थिक शोषण। |
A) केवल 1 और 2
B) केवल 2 और 3
C) केवल 1 और 3
D) 1, 2 और 3
Correct Answer: D
Solution :
उत्तर - 1, 2 और 3 व्याख्या - 1857 र्इ. के विद्रोह का सबसे महत्वपूर्ण कारण अंग्रेजों द्वारा देश का आर्थिक शोषण तथा देश के परंपरागत आर्थिक ढांचे को नष्ट करना था। ब्रिटिश शासन के प्रति व्याप्त जन-असंतोष ने ही एक जन-विद्रोह का रूप ले लिया, जिसकी परिणति 1857 की क्रांति के रूप में सामने आर्इ। जिसने बड़ी संख्या में परंपरागत जमींदारों, किसानों, दस्तकारों तथा हस्तशिल्पियों को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया। निचले स्तर पर प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार ने साधारण जनता को बुरी तरह प्रभावित किया। लॉर्ड डलहौजी ने हड़प नीति के द्वारा 1856 र्इ. में अवध को ब्रिटिश शासन में मिला लिया। इसके कारण अवध में और कंपनी की सेना में विद्रोह का वातावरण बन गया।You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec