s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam History Impact of British rule on Indian economy Question Bank ब्रिटिश शासन का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

  • question_answer
    ब्रिटिश काल में आदिवासी मुखियाओं तथा उनकी परिस्थिति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    1. आदिवासी मुखियाओं का जमीन पर मालिकाना हक तो बना रहा, लेकिन उनकी शासकीय शक्तियां छिन गर्इ।
    2. आदिवासी मुखियाओं को अंग्रेजों के प्रतिनिधि के रूप में काम करना पड़ता था तथा उन्हें नजराना देना पड़ता था।
    3. अंग्रेजों के आने से पहले कर्इ जगहों पर आदिवासी मुखियाओं की अपनी पुलिस होती थी और वे जमीन एवं प्रबंधन के स्थानीय नियम खुद बनाते थे।
    नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये।

    A)   केवल 1 और 2

    B) 1, 2, और 3

    C) केवल 3

    D) केवल 2 और 3

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - 1, 2, और 3 व्याख्या - ब्रिटिशों के आगमन के पूर्व अनेक स्थानों पर आदिवासी मुखिया की अपनी पुलिस होती थी तथा जमीन और प्रबंधन के स्थानीय नियम वे खुद निर्मित करते थे, परन्तु अंग्रेजों के आने के बाद इनका जमीन पर मालिकाना हक तो बना रहा परन्तु प्रशासनिक शक्तियां छिन गर्इ। इन मुखियाओं को ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा बनाए गए नियमों को मानने के लिये बाध्य कर दिया गया। उन्हें अंग्रेजों को उपहार देना पड़ता था और अंग्रेजों के प्रतिनिधि होने के नाते अपने समूहों और अनुशासन में रखना होता था।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner