Super Exam General Studies Architecture / वास्तु-कला Question Bank बौद्ध वास्तुकला / मौर्य वास्तुकला (स्थापत्य कला भाग 2)

  • question_answer
    निम्नलिखित अभिलेखों में से किसमें अशोक का नामोल्लेख हुआ (BPSC 2003)

    A) गुर्जरा में

    B) अहरौरा में

    C) ब्रह्मगिरी में

    D) सारनाथ में

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - गुर्जरा में
    व्याख्या - मध्यप्रदेश के दतिया जिले के अंतर्गत गुर्जरा नामक स्थान से 1924 ईसवी मे सम्राट अशोक का एक शिलालेख प्राप्त हुआ था। जो कि बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इसमें नाम का स्पष्ट रूप से उल्लेख है। ध्यातव्य हो कि सम्राट अशोक के अब तक के प्राप्त अभिलेखो मे या धर्मलिपियो मे केवल मास्की के अभिलेख मे ही अशोक का नाम देवानप्रिय की उपाधि के साथ मिला था। 
    शेष मे सर्वत्र केवल देवानांप्रिय दर्शी की उपाधि का ही उल्लेख है नाम का नही।
    टिप्पणी - गुर्जरा से प्राप्त नए अभिलेख मे जो बेराठ, सहसराम, रूपनाथ, यरागुडी, राजुलमंडगिरी ओर ब्रहागिरि तथा मास्की के अभिलेख की ही प्रति हे , अशोक का नाम उपाधि सहित दिया गया है। .. “दैवानां पियसपियदसिनो अशोक राजस”
    विशेष - इस प्रति के प्राप्त होने से कई संशयग्रस्त पाठ स्पष्ट हो गये है। इसका मुख्य विषय है - अशोक की 256 दिन की धर्म यात्रा तथा बोध धर्म के प्रचार के लिए उसका अनथक प्रयास। जिस चट्टान पर यह लेख अंकित है वह “गुर्जरा” के निकट एक वन मे अवस्थित है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner