Super Exam General Studies Architecture / वास्तु-कला Question Bank बौद्ध वास्तुकला / मौर्य वास्तुकला (स्थापत्य कला भाग 2)

  • question_answer
    सारनाथ स्तंभ का निर्माण किया था? (UPPSC 2008)

    A) हर्षवर्धन

    B) अशोक

    C) गौतम बुद्ध

    D) कनिष्क

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर -अशोक
    व्याख्या- सारनाथ स्तंभ का निर्माण सम्राट अशोक ने किया था। सारनाथ में अशोक ने जो स्तम्भ बनवाया था उसके शीर्ष भाग को सिंहचतुर्मुख कहते हैं। इस मूर्ति में चार भारतीय सिंह पीठ-से-पीठ सटाये खड़े हैं। अशोक स्तम्भ अब भी अपने मूल स्थान पर स्थित है किन्तु उसका यह शीर्ष-भाग सारनाथ के संग्रहालय में रखा हुआ है। यह सिंहचतुर्मुख स्तम्भशीर्ष ही भारत के राष्ट्रीय चित्र के रूप में स्वीकार किया गया है। इसके आधार के मध्यभाग में स्थित धर्मचक्र को भारत के राष्ट्रीय ध्वज में बीच की सफेद पट्टी में रखा गया है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner