Super Exam General Studies Architecture / वास्तु-कला Question Bank बौद्ध वास्तुकला / मौर्य वास्तुकला (स्थापत्य कला भाग 2)

  • question_answer
    मंदिर स्थापत्य संबंधित ‘नागर शैली’ के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये –
    1. मंदिर स्थापत्य की यह शैली उत्तर भारत में प्रचलित रही
    2. ओडिशा में नागर शैली की उपशैली को ‘लाट’ के नाम से जाना जाता है।
    3. खजुराहो का कंदरिया महादेव मंदिर नागर शैली का उदाहरण उपर्युक्त कथनों में कौन-से सत्य हैं?

    A) केवल 1 और 2

    B) केवल 2 और 3

    C) केवल 1 और 3

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - केवल 1 और 3.
    व्याख्या - मंदिर निर्माण की तीन प्रमुख शैलियां हैं- नागर शैली, द्रविड़ शैली और बेसर शैली। इनमें नागर शैली का प्रचलन उत्तर भारत में था। ‘लाट’ मंदिर निर्माण की क्षेत्रीय शैली है जो गुजरात में प्रचलित हुई। खजुराहो के मंदिरों में कंदरिया महादेव का मंदिर नागर शैली में बना एक श्रेष्ठ उदाहरण है।
    टिप्पणी - वर्ष 1986 में खजुराहो के मंदिरों को यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner