Super Exam General Studies Architecture / वास्तु-कला Question Bank बौद्ध वास्तुकला / मौर्य वास्तुकला (स्थापत्य कला भाग 2)

  • question_answer
    नागार्जुनी गुफा के संदर्भ में निम्नलिखित में कौन-सा कथन असत्य है? (JKPSC 2006)

    A) नागार्जुनी गुफा का निर्माण सम्राट अशोक द्वारा करवाया गया था।

    B) नागार्जुनी गुफा का संबंध आजीवक संप्रदाय से है।

    C) नागार्जुनी गुफा में मौखरी शासक अनंतवर्मन का भी लेख उत्कीर्ण है।

    D) गोपी नामक गुफा का संबंध नागार्जुनी गुफा से है।

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - नागार्जुनी गुफा का निर्माण सम्राट अशोक द्वारा करवाया गया था।
    व्याख्या - नागार्जुनी गुफा का निर्माण अशोक के पौत्र दशरथ ने करवाया था। नागार्जुनी गुफा का संबंध आजीवक संप्रदाय से है। नागार्जुनी गुफा में मौखरी शासक अनंतवर्मन का भी लेख उत्कीर्ण है। गोपी नामक गुफा का संबंध नागार्जुनी गुफा से है
    टिप्पणी - बराबर की गुफा का निर्माण मौर्य सम्राट अशोक ने करवाया था। बराबर की गुफा के अंतर्गत- लोमस ऋषि, सुदामा, कर्ण चौपार व विश्व झोंपड़ी नामक गुफा शामिल है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner