Super Exam General Studies Architecture / वास्तु-कला Question Bank बौद्ध वास्तुकला / मौर्य वास्तुकला (स्थापत्य कला भाग 2)

  • question_answer
    अजंता की गुफाओं के संदर्भ में निम्नलिखित में कौन-सा कथन सत्य है?                 (UKPSC 2007)

    A) अजंता की गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित हैं।

    B) वाकाटक शासकों के संरक्षण में इनकी सौंदर्य में वृद्धि हुई।

    C) सन् 1983 से अजंता की गुफाएं यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल हैं।

    D) सभी सत्य हैं।

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - सभी सत्य हैं।
    व्याख्या -अजंता की गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में चट्टानों को काटकर निर्मित गुफाओं की श्रृंखला है। यूनेस्को के अनुसार ये गुफाएं बौद्ध कला के उत्कृष्ट उदाहरण हैं जो भारतीय कला को प्रभावित करते हैं।
    टिप्पणी - उल्लेखनीय है कि अजंता की गुफाएं भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण की देखभाल में एक संरक्षित स्मारक हैं और 1983 से यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध है। अजंता की गुफाओं में वाकाटक शासकों के संरक्षण में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा पेंटिंग की गई, जिससे इसके सौंदर्य में काफी वृद्धि हुई।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner