Super Exam General Studies Architecture / वास्तु-कला Question Bank बौद्ध वास्तुकला / मौर्य वास्तुकला (स्थापत्य कला भाग 2)

  • question_answer
    कुछ शैलकृत गुफाओं को विहार कहते हैं। विहार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये   (IAS 2001)  
    1. विहार बौद्ध भिक्षुओं और भिक्षुणियों की शरणस्थली थी जो बाद में निवास स्थल में बदल गया।
    2. प्राय: किसी धनी व्यापारी, राजा अथवा भू-स्वामी द्वारा दान में दी गई भूमि पर विहार का निर्माण होता था। उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2 दोनों

    D) न तो 1 और न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2 दोनों
    व्याख्या - विहारों के संदर्भ में उपरोक्त दोनों कथन सत्य हैं। महाराष्ट्र में स्थित कार्ले की गुफा विहार का उदाहरण है।
    टिप्पणी - पहाडों को काटकर बनाये गये चैत्यगृहों के उदाहरण ही दôन की विभिन्न पहाड़ी गुफाओं से मिलते हैं। चैत्यगृहों के समीप ही भिक्षुओं के रहने के लिये आवास बनाये गये, जिन्हें विहार कहा गया। इस प्रकार चैत्यगृह वस्तुत: प्रार्थना भवन (गुहा-मंदिर) होते थे, जो स्तूपों के समीप बनाये जाते थे, जबकि विहार भिक्षुओं के निवास के लिये बने हुए मठ या संघाराम होते थे। चैत्यगृहों की संख्या तो कम है, लेकिन गुहा-विहार बड़ी संख्या में मिलते हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner