Super Exam General Studies Architecture / वास्तु-कला Question Bank बौद्ध वास्तुकला / मौर्य वास्तुकला (स्थापत्य कला भाग 2)

  • question_answer
    सत्य कथन का चुनाव करें -
    1. स्तूप की संरचना में एक गुम्बद होता है।
    2. सम्राट अशोक के पहले के मात्र दो बौद्ध समाधियां अथवा स्तूप अब तक प्राप्त हुए हैं।
    3. स्तूप के आधार पर प्रदक्षिणा मार्ग होता है।

    A) केवल 1

    B) 1 और 2

    C) 2 और 3

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - 1, 2 और 3
    व्याख्या -स्तूप की संरचना में एक गुम्बद होता है। इसके आधार पर प्रदक्षिणा मार्ग होता है। स्तूप के चारों ओर घेरा या रेलिंग होती है जिसे वेदिका भी कहा जाता है। सम्राट अशोक के पहले के मात्र दो बौद्ध समाधियां अथवा स्तूप अब तक प्राप्त हुए हैं -
    1. नंदनगढ़ में मिट्टी के असंख्य टीले मिले हैं। इनका निर्माण संभवत: शव-समाधियों के रूप में किया गया था।
    2. बस्ती जिले में पिपरहवा नाम के स्थान पर सबसे पहले मौर्य यगीन स्तूप का पता चला। यह संभवत महात्मा बुद्ध के कुछ समय बाद ही निर्मित किया गया प्रतीत होता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner