Super Exam Geography Transport and Communication / परिवहन एवं संचार Question Bank परिवहन एवं संचार

  • question_answer
    संसार का सबसे व्यस्ततम समुद्री मार्ग कौन सा है?

    A) उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग

    B) दक्षिणी अटलांटिक समुद्री मार्ग

    C) उत्तमाशा अंतरीप मार्ग

    D) प्रशांत महासागरीय मार्ग

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग
    व्याख्या - अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए जलमार्ग संचार के सबसे उपयुक्त और किफायती साधन हैं। समुद्री मार्ग का शाब्दिक अर्थ जहाजों द्वारा प्रयोग किया जाने वाला मार्ग होता है। उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग विश्व का व्यस्ततम व्यापारिक जलमार्ग है जिस पर विश्व के लगभग 25 प्रतिशत समुद्री जहाज चलते हैं।
    यह मार्ग औद्योगिक दृष्टि से विकसित विश्व के दो प्रदेशों उत्तर-पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका और पश्चिमी यूरोप को मिलाता है। विश्व के 50 वृहत् समुद्री पत्तनों में से 30 समुद्री पत्तन इसी समुद्री मार्ग पर अवस्थित हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner