Super Exam Geography Transport and Communication / परिवहन एवं संचार Question Bank परिवहन एवं संचार

  • question_answer
    पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये
    1. पार-कैनेडियन रेलमार्ग दुनिया का सर्वाधिक लंबा पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग है।
    2. पार-कैनेडियन रेलमार्ग कनाडा के पूर्व में हैलिफैक्स से शुरू होकर पश्चिम में प्रशांत तट पर स्थित वैंकूवर तक जाता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - केवल 2
    व्याख्या - कथन 1 असत्य है जबकि कथन 2 सत्य है।
    पार-कैनेडियन रेलमार्ग नहीं बल्कि पार-साइबेरियन रेलमार्ग दुनिया का सर्वाधिक लंबा पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग है। इसकी कुल लंबार्इ 9,323 किमी. है जबकि पार-कैनेडियन रेलमार्ग की लंबार्इ 7052 किमी. है।
    पार-साइबेरियन रेलमार्ग दोहरे पथ से युक्त विद्युतीकृत पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग है। इसने अपने एशियार्इ प्रदेश को पश्चिमी यूरोपीय बाजारों से जोड़ा है।
    यह रेलमार्ग यूराल पर्वतों, ओब और येनिसी नदियों से गुजरता है।
    पार-कैनेडियन रेलमार्ग पूर्व में हैलिफैक्स से आरंभ होकर मॉन्ट्रियल, ओटावा, विनिपेग और कलगौरी से होता हुआ पश्चिमी प्रशांत तट पर स्थित वैंकूवर तक जाता है। यह लाइन कनाडा की आर्थिक धमनी है।
    टिप्पणी - पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग पूरे महाद्वीप से गुजरते हुए इसके दोनों छोरों को जोड़ते हैं। इनका निर्माण आर्थिक और राजनीतिक कारणों से विभिन्न दिशाओं में लंबी यात्राओं की सुविधा प्रदान करने के लिये किया गया था।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner