Super Exam Geography Transport and Communication / परिवहन एवं संचार Question Bank परिवहन एवं संचार

  • question_answer
    ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग स्थित है?

    A) चीन

    B) अमेरिका

    C) रूस

    D) ब्राजील

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - रूस
    व्याख्या - ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग रूस में संचालित है। रूस का यह रेलमार्ग विश्व का सबसे लम्बा विद्युतीकृत रेलमार्ग है, जो 9560 कि.मी. लम्बा है। यह रेलमार्ग पश्चिम में बाल्टिक सागर के तट पर स्थित लेनिनग्राद से पूर्व में प्रशान्त महासागरीय तट पर स्थित ब्लाडीवोस्टक तक जाता है। यह दोहरे पथ से युक्त विद्युतीकृत पार महाद्वीपीय रेलमार्ग एशिया का महत्वपूर्ण रेलमार्ग है।
    टिप्पणी -
    यह रेलमार्ग: यूराल पर्वतों और यूराल की नदियों से होकर गुजरता है।
    इस रेलमार्ग के रास्ते मास्को, टूला, कजान, ट्युमिन, ओमस्क, नोवोसिबिर्क, चिता व खबरोवस्क आदि रेल जंक्शन है।
    यह रेलमार्ग एशियार्इ क्षेत्रों को पश्चिमी-यूरोपियन बाजारों से जोड़ती है।
    इस रेलमार्ग में दक्षिण से जोड़ने वाले योजक रेलमार्ग हैं।
    विशेष -
    यह रेलमार्ग साइबेरिया के आर-पार जाने के कारण ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग के नाम से जाना जाता है।
    इस रेलमार्ग का व्यापारिक एवं आर्थिक महत्त्व बढ़ गया है, फलस्वरूप इस रेलमार्ग को वर्ष 1945 में दोहरा कर दिया गया था।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner