Super Exam General Studies Martial Arts and Sports / मार्शल आर्ट्स एवं खेल Question Bank परम्परागत युद्धकला एवं खेल

  • question_answer
    पारम्परिक खेल मलखंब किस राज्य का राजकीय खेल है?                                          (MPPSC 2008)

    A) सिक्किम   

    B)          असम

    C) मेघालय

    D)          मध्य प्रदेश

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - मध्य प्रदेश
    व्याख्या - मलखम्ब (’मल्लखम्भ’) दो शब्दों से मिलकर बना है, मल्ल’ (बलवान या योद्धा) तथा ‘खम्भ’ (खम्भा)। मध्य प्रदेश का राष्ट्रीय खेल मल्लखम्ब है, जिसे मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 10 अप्रैल 2013 को राजकीय खेल घोषित किया गया है,इस खेल के खिलाड़ियों को प्रभाष जोशी पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
    टिप्पणी - मलखम्ब भारत का एक पारम्परिक खेल है। जिसमें खिलाड़ी लकड़ी के एक उध्र्व खम्भे या रस्सी के उपर तरह-तरह के करतब दिखाते हैं। वस्तुत: इसमें प्रयुक्त खम्भ को ‘मल्लखम्भ’ ही कहा जाता है। यह कम से कम समय में शरीर के हरेक अंग की कसरत सुनिश्चित करता है।
    विशेष - मलखम्ब की पहचान - उन्नीसवीं शताब्दी में पेशवा बाजीराव-II के गुरु श्री बालम भट्ट दादा देवधर ने इस विधा को एक नई पहचान दी। सन् 1958 में पहली बार नेशनल जिमनास्टिक चेम्पियनशिप के तहत मलखम्ब को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल किया गया।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner