Super Exam Geography Major Seas and Oceans / प्रमुख सागर एवं महासागर Question Bank प्रमुख सागर एवं महासागर

  • question_answer
    निम्नलिखित में किस महासागर की प्रमुख विशेषता प्रवाल भित्ति

    A) अटलांटिक महासागर

    B) प्रशान्त महासागर

    C) हिन्द महासागर

    D) आर्कटिक महासागर

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - प्रशान्त महासागर
    व्याख्या - प्रशान्त महासागर में लगभग 20 हजार से भी अधिक द्वीप है। महासागरीय द्वीप प्रवाल तथा ज्वालामुखी प्रक्रियों से निर्मित है। प्रवाल भित्तियां, समुद्र के भीतर स्थित चट्टान हैं जो प्रवालों द्वारा छोड़े गए कैल्सियम कार्बोनेट से निर्मित होती हैं। प्रवाल शैल-श्रेणियां, उष्ण एवं उथले जल वाले सागरों, मुख्यत: प्रशांत महासागर में स्थित, अनेक उष्ण अथवा उपोष्णदेशीय द्वीपों के समीप अधिकता में पार्इ जाती हैं। प्रशांत महासागर में स्थित माइक्रोनेशिया, वानुआतु, पापुआ न्यू गिनी में भी प्रवाल पाए जाते हैं। प्रवाल भित्तियों को ‘महासगारों का वर्षा वन’ भी कहते हैं, क्योंकि ये समुद्री जैव विविधता के भंडार होते हैं, अत: इनका संरक्षण आवश्यक है।
    टिप्पणी -
    ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर स्थित ग्रेट बैरियर रीफ विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति है।
    विश्व में पाए जाने वाले कुल प्रवाल का लगभग 30% हिस्सा दक्षिण-पूर्वी एशिया क्षेत्र में पाया जाता है।
    प्रवाल भित्तियां मछलियों और अन्य समुद्री जीवों के लिये ‘नर्सरी’ का काम करती है, जहां इन जीवों का प्रारंभिक विकास होता है


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner