Super Exam Geography Major Seas and Oceans / प्रमुख सागर एवं महासागर Question Bank प्रमुख सागर एवं महासागर

  • question_answer
    हमारे जलमंडल का सबसे बड़ा भाग है- (UKPCS 2010)

    A) अटलांटिक महासागर

    B) हिन्द महासागर

    C) प्रशान्त महासागर

    D) अंटार्कटिक महासागर

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - प्रशान्त महासागर
    व्याख्या - प्रशान्त महासागर विश्व का सर्वाधिक विशाल, सर्वाधिक गहरा एवं सर्वाधिक प्राचीनतम महासागर है। इसका आकार त्रिभुजाकार है तथा क्षेत्रफल लगभग 16.52 करोड़ वर्ग किमी. है। इसकी विशालता हेतु यह तथ्य उल्लेखनीय है कि प्रशान्त महासागर उत्तर में आर्कटिक महासागर से लेकर दक्षिण में दक्षिणी महासागर तक फैला हुआ है और पश्चिम में एशिया और ऑस्ट्रेलिया और पूर्व में अमेरिका से घिरा है। प्रशांत महासागर की औसत गहरार्इ लगभग 14 हजार फुट है तथा अधिकतम गहरार्इ लगभग 36 हजार फुट है, जो ग्वैम और मिंडानो के मध्य में है।
    टिप्पणी -
    प्रशांत महासागर में पृथ्वी की सतह का लगभग एक-तिहार्इ हिस्सा शामिल है।
    इसकी चौड़ार्इ फिलिपींस तट से लेकर पनामा तक तथा इसकी लम्बार्इ बेरिंग जलडमरूमध्य से लेकर दक्षिण अंटार्कटिका तक है।
    प्रशान्त महासागर की ज्वालामुखी श्रृंखला को आग की अंगूठी अर्थात ज्वाला वृत्त या रिंग ऑफ फायर भी कहते हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner