Super Exam Geography Major Seas and Oceans / प्रमुख सागर एवं महासागर Question Bank प्रमुख सागर एवं महासागर

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. मध्य महासागरीय कटकों का निर्माण प्लेट विवर्तनिकी से हुआ है।
    2. मध्य अटलांटिक कटक प्रशान्त महासागर में अवस्थित है।
    3. प्रशांत व हिंद की तुलना में अटलांटिक महासागर का मग्नतट चौड़ा है।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) 1 और 2

    B) 2 और 3

    C) 1 और 3

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 3
    व्याख्या - कथन 2 असत्य है, शेष दोनों कथन सत्य हैं।
    महासागरों में संकरे शिखर वाले पर्वत श्रेणी वाली आकृति को महासागरीय कटक कहते हैं। मध्य महासागरीय कटक महासागर के भीतर पर्वत प्रणालियों की परस्पर संबद्ध श्रृंखला का निर्माण करते हैं। मध्य महासागरीय कटकों का निर्माण प्लेट विवर्तनिकी से हुआ है। मध्य महासागरीय कटक अपसारी प्लेट सीमाओं का सबसे अच्छा उदाहरण हैं। महासागरीय नितल का यह उत्थान तब होता है जब संवहनीय धाराएं महासागरीय पर्पटी के नीचे स्थित मैंटल में ऊपर की ओर उठती हैं और महासागरीय प्लेटों की अपसारी सीमा पर बेसाल्टी मैग्मा (इसे मध्य महासागरीय कटक बेसाल्ट भी कहा जाता है) एकत्र कर देती हैं।
    अटलांटिक महासागर के के मध्य में S अक्षर की आकृति में उत्तर में आइसलैंड द्वीप से लेकर दक्षिण में बोवेट द्वीप तक 14 हजार किलोमीटर से भी लंबा एक कटक है जिसे मध्य अटलांटिक कटक कहते हैं। इस कटक को भूमध्य रेखा के उत्तर में डॉल्फिन कटक तथा दक्षिण में चौलेंजर कटक कहा जाता है। यह कटक ग्रीनलैंड. के दक्षिण में अत्यधिक चौड़ा है जहां इसे टेलीग्राफ पठार कहा जाता है।
    महाद्वपीय मग्नतट का अर्थ डूबे हुए तट से होता है।यह महासागरीय नितल के लगभग 8.5 प्रतिशत भाग पर फैले हैं। यह महासागर का सबसे उथला भाग होता है जिसकी औसत प्रवणता 1 डिग्री या उससे भी कम होती है। समुद्र में जो भी प्राकृतिक गैसों एवं पेट्रोलियम के भंडार पाए गए हैं, उन सबका संबंध महाद्वीपीय मग्नतट से ही है। महाद्वीपीय मग्नतटों की चौड़ार्इ में एक महासागर से दूसरे महासागर के बीच भिन्नता पार्इ जाती है। प्रशांत व हिंद महासागर की तुलना में अटलांटिक महासागर का मग्नतट चौड़ा है, किन्तु उत्तरी सागर व आर्कटिक सागर का मग्नतट अटलांटिक महासागर से भी अधिक चौड़ा है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner