Super Exam Geography Major Seas and Oceans / प्रमुख सागर एवं महासागर Question Bank प्रमुख सागर एवं महासागर

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें-
    1. महासागरों की औसत लवणता 35 ग्राम प्रति हजार है।
    2. वाष्पीकरण अधिक होने से लवणता बढ़ती है।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - महासागरीय लवणता के सम्बन्ध में उपरोक्त दोनों कथन सत्य है।
    महासागरों के सतही जल की लवणता मुख्यत: वाष्पीकरण की दर और वर्षण की मात्रा पर निर्भर करती है। महासागरीय लवणता की माप 1000 ग्राम समुद्री जल में घुले नमक (ग्राम में) की मात्रा के द्वारा किया जाता है। सभी महासागरों की औसत लवणता 35 ग्राम प्रति हजार है। महासागरीय लवणता, महासागरीय जल और उसके घनत्व के साथ परस्पर संबन्धित होती है। जल के ताप या घनत्व में परिवर्तन जल की लवणता को प्रभावित करता है।
    लवणता को प्रभावित करने वाले कारक -
    महासागरीय धाराओं से लवणता परिवर्तित होती है।
    वर्षा का स्वच्छ जल मिलने से लवणता घटती है।
    नदियों का स्वच्छ जल मिलने से लवणता घटती है।
    तटवर्ती क्षेत्रों में समुद्री सतह के जल की लवणता विभिन्न नदियों द्वारा बहाकर लाए गए ताजे जल द्वारा प्रभावित होती है।
    ध्रुवीय क्षेत्रों में महासागरीय लवणता बर्फ के जमने और पिघलने की प्रक्रिया के अनुसार परिवर्तित होती रहती है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner