Super Exam Geography Major Seas and Oceans / प्रमुख सागर एवं महासागर Question Bank प्रमुख सागर एवं महासागर

  • question_answer
    निम्नलिखित में कौन-सी सामुद्रिक नहर उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर को जोड़ती है ?

    A) स्वेज

    B) कील

    C) सू

    D) मानचेस्टर

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - कील
    व्याख्या - कील नहर उत्तरी सागर को बाल्टिक सागर से जोड़ती है। इस नहर की लंबार्इ 98 किलोमीटर है, और यह जर्मनी के श्लेश्विग होल्सटीन में स्थित है। यह विश्व की सबसे व्यस्ततम नहर है। विशेषत: यूरोप के व्यापार के क्षेत्र से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।
    स्वेज नहर भूमध्य सागर के दक्षिण भाग को लाल सागर के उत्तरी भाग से जोड़ती है। इस नहर का निर्माण सन 1859 में एक फ्रांसीसी इंजीनियर फर्डीनेण्ड ने शुरू किया था। यह नहर 165 किमी. लम्बी है। यह यातायात के लिए 1869 र्इ. में खुली थी। वर्तमान में यह नहर मिस्र देश के नियंत्रण में है। मिस्र ने इस नहर का वर्ष 1956 में राष्ट्रीयकरण कर इसे अपने पूरे अधिकार में कर लिया।
    सू नहर- ‘सू नहर’ उतरी अमेरिका की दो बड़ी झीलों सुपीरियर एवं ह्यरूरन झीलों को जोड़ती है। इन झीलों के बीच में सेंटमेरी प्रपात है। संयुक्त राज्य के आन्तरिक व्यापार में इस नहर का अधिक उपयोग किया जाता है। झील-मार्ग से गुजरने वाले व्यापार के माल में मुख्यत: लौह लकड़ी और लुगदी, अखबारी कागज, कोयला और पेट्रोलियम, अयस्क, खाद्दान्न, चुना-पत्थर, सीमेंट, होता है।
    मानचेस्टर नहर ग्रेट ब्रिटेन का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण जलमार्ग है। इस नहर के द्वारा मरसी नदी के पूर्वी तट पर स्थित र्इस्थम को मानचेस्टर से जोड़ा गया है। इस नहर का निर्माण लिवरपूल से कपास के परिवहन के लिए किया गया था।
    टिप्पणी -
    कील नहर को वर्ष 1948 तक केसर विल्हेम नहर के ‘ नाम से जाना जाता था ।
    स्वेज नहर का प्रबंध पहले ‘स्वेज कैनाल कंपनी’ करती थी जिसके आधे शेयर फ्रांस के थे और आधे शेयर तुर्की, मिन और अन्य अरब देशों के थे, किन्तु बाद में मिन और तुर्की के शेयरों को अंग्रेजों ने खरीद लिया।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner