Super Exam Geography Major Seas and Oceans / प्रमुख सागर एवं महासागर Question Bank प्रमुख सागर एवं महासागर

  • question_answer
    विश्व में क्षेत्रफल की –ष्टि से सबसे बड़ा सागर है -

    A) जापान सागर

    B) दक्षिणी चीन सागर

    C) भूमध्य सागर

    D) काला सागर

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - दक्षिणी चीन सागर
    व्याख्या - विश्व में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा सागर दक्षिणी चीन सागर है। यह चीन के दक्षिणी भाग, वियतनाम के दक्षिणी एवं पूर्वी भाग, फिलीपींस के पश्चिम और र्बोनियो द्वीपसमूह के उत्तरी भाग में अवस्थित है। यह प्रशांत महासागर का एक भाग है, जो सिंगापुर से लेकर तार्इवान की खाड़ी तक लगभग 36 लाख वर्ग किमी. में फैला हुआ है। यह पूर्वी चीन सागर के साथ ताइवान जलसंधि द्वारा तथा फिलीपींस सागर के साथ लूजॉन जलसंधि द्वारा जुड़ा है। यह मलक्का जलसंधि द्वारा हिंद महासागर और प्रशांत महासागर को जोड़ता है।
    टिप्पणी -
    इस महासागर में प्रचुर मात्रा में कोरल रीफ (मूंगा प्रवाल), एटॉल, और द्वीप आदि पाएं जाते हैं। इनमें पैरोकल द्वीपसमूह, स्प्रेटली द्वीपसमूह और स्कारबोरों शाल आदि महत्त्वपूर्ण है।
    नवीनतम शोधों के अनुसार इसकी परिधि में करीब 11 अरब बैरल प्राकृतिक गैस और तेल तथा मूंगे के विस्तृत भंडार मौजूद हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner