Super Exam Geography Major Seas and Oceans / प्रमुख सागर एवं महासागर Question Bank प्रमुख सागर एवं महासागर

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. भूमध्य सागर के यूरोप महाद्वीप के उत्तर में स्थित है।
    2. जिब्राल्टर जलसंधि द्वारा भूमध्य सागर अटलांटिक महासागर से जुड़ा है।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - केवल 2
    व्याख्या - कथन 1 असत्य है, जबकि कथन 2 सत्य है।
    भूमध्य सागर पृथ्वी के सबसे बड़े सागरों में से एक है। भूमध्य सागर को रूम सागर के नाम से भी जाना जाता है। इस सागर के पूर्व में एशिया महाद्वीप स्थित है। जबकि यह सागर यूरोप महाद्वीप के दक्षिण में और अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर में स्थित है।
    जिब्राल्टर जलसन्धि मोरक्को और स्पेन के बीच है।
    जिब्राल्टर जलसन्धि पूर्व में भूमध्य सागर को पश्चिम में अटलांटिक महासागर से जोड़ती है। यह जलसंधि अफ्रीका और यूरोप को अलग थी। अपने अत्यधिक सामरिक महत्व के कारण इसे ‘भूमध्य सागर की कुंजी’ भी कहते हैं। यहीं विश्व की कठोरतम चट्टानों में से एक ‘‘जिब्राल्टर रॉक’ स्थित है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner