Super Exam Geography Major Seas and Oceans / प्रमुख सागर एवं महासागर Question Bank प्रमुख सागर एवं महासागर

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. बेरिंग सागर प्रशांत महासागर का भाग है।
    2. काला सागर के पूर्व में जॉर्जिया तथा कॉकेशस की पर्वतमालाएं हैं।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करे

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - बेरिंग एवं काला सागर के सम्बन्ध में उपरोक्त दोनों कथन सत्य है।
    बेरिंग सागर प्रशांत महासागर का एक भाग है। भौगोलिक स्थिति के अनुसार यह रूस व संयुक्त राज्य अमेरिका से तटवर्ती क्षेत्र में स्थित है। बेरिंग जलसन्धि इसकी उत्तरी सीमा है, जबकि इसके उत्तर में आर्कटिक महासागर स्थित है।
    काला सागर के पूर्व में जॉर्जिया तथा कॉकेशस की पर्वतमालाएं हैं जो इसे कैस्पियन सागर से पृथक करती हैं। यह सागर दक्षिण-पूर्वी यूरोप, कॉकेशस और अनातोलिया के प्रायद्वीप (तुर्की) से घिरा है। भूमध्य और एजियन सागरों से यह विभिन्न जलसंधियों के माध्यम से जुड़ा है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner