Super Exam Geography Interior of the Earth / पृथ्वी का आंतरिक भाग Question Bank प्रथ्वी की आंतरिक संरचना

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. उत्तर अयनांत में मकर रेखा में सूर्य की किरणें लम्बवत पड़ती हैं।
    2. दक्षिण अयनांत में सूर्य की किरणें कर्क रेखा में लम्बवत पड़ती हैं।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - न तो 1 न ही 2
    व्याख्या - उपरोक्त दोनों कथन असत्य हैं। वस्तुत: उत्तर अयनांत में कर्क रेखा में सूर्य की किरणें लम्बवत पड़ती हैं जबकि दक्षिण अयनांत में सूर्य की किरणें मकर रेखा में लम्बवत पड़ती हैं।
    उत्तर अयनांत - 21 जून को सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर लम्बवत् पड़ती हैं। इसके कारण इन क्षेत्रों में अधिक सूर्य प्रकाश की प्राप्ति होती हैं, जिसके फलस्वरूप उत्तरी गोलार्द्ध में ग्रीष्म ऋतु होती है। उत्तरी गोलार्द्ध के सूर्य के सम्मुख होने के कारण उत्तरी ध्रुव के समीपवर्ती क्षेत्रों में लगातार 6 माह तक दिन रहता है। दक्षिणी गोलार्द्ध में इस समय शीत ऋतु होती हैं। पृथ्वी की इस अवस्था का उत्तर अयनांत कहते हैं।
    दक्षिण अयनांत - 22 दिसम्बर को सूर्य की किरणें मकर रेखा पर लम्बवत् पड़ती हैं। फलत: दक्षिणी गोलार्द्ध के बहुत बड़े भाग में सूर्य प्रकाश प्राप्त होता है। इस स्थिति में दक्षिणी गोलार्द्ध में ग्रीष्म ऋतु होती है जिसमें दिन की अवधि लम्बी तथा रातें छोटी होती हैं। इसके विपरीत इस समय उत्तरी गोलार्द्ध में सूर्य की किरणें तिरछी पड़ने के कारण वहां शीत ऋतु होती है। दक्षिण ध्रुव के सूर्य के सम्मुख झुके होने के कारण इस ध्रुव पर हमेशा दिन रहता है। पृथ्वी की इस अवस्था को दक्षिण अयनांत कहा जाता है।
    टिप्पणी -
    21 जून को उत्तर अयनांत के कारण उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे बड़ा दिन तथा सबसे छोटी रात होती है।
    22 दिसम्बर को दक्षिण अयनांत के कारण दक्षिण गोलार्द्ध ऋऋ में सबसे बड़ी रात तथा सबसे छोटा दिन होता है। –
    विशेष
    21 जून तथा 22 दिसम्बर को \[66\,\,{\scriptstyle{}^{1}/{}_{2}}{}^\circ \] उत्तरी अक्षांश एवं \[66\,\,{\scriptstyle{}^{1}/{}_{2}}{}^\circ \] दक्षिणी अंक्षाश पर सूर्य का प्रकाश पूरे दिन अर्थात् 24 घंटे रहता है। इस घटना के परिणामस्वरूप इस समय सूर्य मध्य रात को भी चमकता है जिसे मध्य रात्रि को सूर्य कहते हैं। उल्लेखनीय है कि यूरोप महाद्वीप में स्थित नार्वे को मध्य, अर्द्ध रात्रि के सूर्य का देश कहते हैं।
    हैमफेस्ट शहर (नार्वे) - नॉर्वे देश के उत्तरी भाग में स्थित हैमफेस्ट शहर में मर्इ से जुलार्इ तक लगभग 76 दिनों तक सूर्य कभी अस्त नहीं होता है। यहां रात 12 बजकर 43 मिनट पर सूर्य अस्त होता हैं और मात्र 40 मिनट के अंतराल पर सूर्योदय हो जाता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner