नीचे दिये गए कथनों में से सत्य कथन कौनसाध्कौनसे हैध्हैं? |
1. पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर एक स्थिर कक्षा में गति को परिक्रमण कहते हैं। |
2. पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना घूर्णन कहलाता है। |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2 दोनों
D) न तो 1 न ही 2
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर - 1 और 2 दोनों |
व्याख्या - उपरोक्त दोनों कथन सत्य है। |
परिक्रमण गति पथ्वी का सूर्य के चारों ओर घूमना परिक्रमण कहलाता है और जो गति उत्पन्न होती है, वह परिक्रमण-गति कहलाती है। पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती हुर्इ लगभग 1 लाख किलोमीटर प्रति घंटा की गति से सूर्य की परिक्रमा करती है। इस परिक्रमा को पूरी करने में लगभग 365 दिन और 6 घंटे लगते हैं। पृथ्वी की इस वार्षिक गति को परिक्रमण कहते हैं। घूर्णन गति - पृथ्वी का अपने अक्ष (धुरी) के चारों ओर घूमना, घूर्णन कहलाता है। और इससे .जो गति उत्पन्न होती है, उसे घूर्णन-गति कहते हैं। यह दैनिक गति है क्योंकि पृथ्वी के घूर्णन गति के कारण दिन और रात होते हैं। |
टिप्पणी - |
अक्ष - उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा जिस पर पृथ्वी घूमती है, अक्ष कहते हैं। |
कक्ष - पृथ्वी जिस पथ पर घूमती हुर्इ सूर्य की परिक्रमा करती है, उसे कक्ष या कक्षक कहते हैं। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec