Super Exam Geography Interior of the Earth / पृथ्वी का आंतरिक भाग Question Bank प्रथ्वी की आंतरिक संरचना

  • question_answer
    अधोलिखित कथनों में से कौनसा/कौनसे सही है/हैं?
    1. महाद्वीपीय पर्पटी की मोटार्इ, महासागरीय पर्पटी से अधिक होती है।
    2. पृथ्वी की ऊपरी परत को पर्पटी कहते हैं तथा यह सबसे पतली परत है।

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2 दोनों

    D) न तो 1 और न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2 दोनों
    व्याख्या - पृथ्वी की ऊपरी परत को पर्पटी कहते हैं। यह सबसे पतली परत होती है। पर्पटी की मोटार्इ महाद्वीपों एवं महासागरों के नीचे भिन्न-भिन्न होती है। महाद्वीपीय पर्पटी की मोटार्इ, महासागरीय पर्पटी से अधिक होती है। महाद्वीपीय भाग में इसकी मोटार्इ 35 किमी. एवं समुद्री सतह के नीचे इसकी मोटार्इ 5-10 किलोमीटर तक पार्इ जाती है।
    भू-पर्पटी - पृथ्वी के ऊपरी भाग को भू-पर्पटी कहते है। यह अन्दर की तरफ 34 किमी तक का क्षेत्र है। यह बेसाल्ट चट्टानों से बना है। इसके दो भाग हैं- सियाल (Sial) और सीमा (Sima) सियाल क्षेत्र सिलिकन और ऐल्युमीनियम से बना है। सीमा क्षेत्र सिलिकन और मैग्नेशियम से बना है।
    टिप्पणी - महाद्वीपीय क्रस्ट ग्रेनाइट और नीस चट्टानों की बनी होती है। जिसके ऊपर अवसादी चट्टानों की परत पार्इ जाती है। महासागरीय क्रस्ट बसाल्ट चट्टानों की बनी है। क्रस्ट और मेंटल का सबसे ऊपरी भाग मिलकर स्थल मंडल बनाते है। जिसकी गहरार्इ 100 किमी तक है। विशेष - सियाल, सीमा और निफे के रूप में भूगर्भ का विभाजन भू- वैज्ञानिक स्वेस द्वारा किया गया।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner