Super Exam General Studies Art, Culture and Heritage / कला, संस्कृति और विरासत Question Bank प्राचीन भारत में कला-संस्कृति एवं विरासत

  • question_answer
    निम्नलिखित युग में से कौन सा एक सही सुमेलित है?                                                           (IAS 2001)

    A) हड़प्पा सभ्यता- चित्रित धूसर मृदभांड

    B) कुषाण- गंधार कला शैली

    C) मुगल- अजंता चित्रकला

    D) मराठा- पहाड़ी चित्र शैली

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - कुषाण- गंधार कला शैली
    व्याख्या - यूनानी कला के प्रभाव से देश के पश्चिमोत्तर प्रदेशों में कला की जिस नवीन शैली का उदय हुआ उसे गांधार शैली कहा जाता है। यह विशुद्ध रूप से बौद्ध धर्म से संबंधित धार्मिक  प्रस्तर मूर्तिकला शैली है, जिसका उदय कनिष्क प्रथम के समय हुआ। तक्षशिला, कपिशा, पुष्कलावती, बामियान आदि इसके प्रमुख केंद्र रहे। इसमें स्वात घाटी के भूरे रंग के पत्थर या काले स्लेटी पत्थरों का इस्तेमाल होता था। इस कला का चरम विकास कुषाण काल में हुआ।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner