Super Exam General Studies Art, Culture and Heritage / कला, संस्कृति और विरासत Question Bank प्राचीन भारत में कला-संस्कृति एवं विरासत

  • question_answer
    निम्नलिखित में से किस गुप्त राजा का एक अन्य नाम देवगुप्त था?                                 (UPPSC 2010)

    A) समुद्रगुप्त

    B) चंद्रगुप्त द्वितीय

    C) कुमारगुप्त

    D) उपर्युक्त में से कोई नही

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - चंद्रगुप्त द्वितीय
    व्याख्या - चंद्रगुप्त द्वितीय की उपलब्धियों की जानकारी उसके दिल्ली स्थित महरौली लौह स्तंभ लेख से मिलती है। जिसमें उसका नाम चंद्र, देव भी मिलता है। चंद्रगुप्त द्वितीय ने विक्रमादित्य, परम भागवत व शकारि की उपाधि धारण की। समुद्रगुप्त का पुत्र ‘चन्द्रगुप्त द्वितीय’ समस्त गुप्त राजाओं में सर्वाधिक शौर्य एवं वीरोचित गुणों से सम्पन्न था। शकों पर विजय प्राप्त करके उसने ‘विक्रमादित्य’ की उपाधि धारण की। वह ‘शकारि’ भी कहलाया। वह अपने वंश में बड़ा पराक्रमी शासक हुआ। मालवा, काठियावाड़, गुजरात और उज्जयिनी को अपने साम्राज्य में मिलाकर उसने अपने पिता के राज्य का और भी विस्तार किया। चीनी यात्री फाह्यान उसके समय में 6 वर्षों तक भारत में रहा।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner