Super Exam General Studies Architecture / वास्तु-कला Question Bank प्राचीन भारत / पूर्व मध्यकालीन भारत की क्षेत्रीय स्थापत्य शैलियां (स्थापत्य कला भाग 3)

  • question_answer
    राष्ट्रकूट स्थापत्य के संदर्भ में अवलोकन करें
    1. एलीफेंटा गुफा की गुफा नंबर 1, ग्रेट गुफा के नाम से जानी जाती है।
    2. ऐलीफेंटा गुफा की गुफा नंबर 2 से गुफा नंबर 5 कैनन हिल के नाम से जानी जाती हैं। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B)  केवल 2

    C)  1 और 2

    D)  न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर -  1 और 2
    व्याख्या - एलीफेंटा की प्रसिद्ध गुफाएं 60 हजार वर्ग फीट के क्षेत्रफल में फैली हुई हैं। मुंबई के निकट घारपुरी द्वीप में स्थित एलीफेंटा गुफा की गुफा नंबर 1, ग्रेट गुफा के नाम से जानी जाती है, जिसके अंदर भगवान शिव की कई मूर्तियां विराजित हैं। ऐलीफेंटा गुफा की गुफा नंबर 2 से गुफा नंबर 5 कैनन हिल के नाम से जानी जाती हैं। यहां पर गुफा नंबर 6 और 7 के लिए स्तूप हिल्स हैं।
    टिप्पणी -
    एलीफेंटा की कुल सात गुफाओं में 5 गुफा हिन्दू और अन्य 2 गुफाएं बौद्ध धर्म से संबंधित हैं। महेश मूर्ति गुफा, हिन्दू गुफाओं में सबसे प्रमुख गुफा है, जिसमें बने 26 खंभों में भगवान शंकर के अलग-अलग रूपों को बेहद शानदार ढंग से उकेरा गया है।
    एलीफेंटा गुफा में भगवान् शिव के विभिन्न स्वरूपों के कारण इन्हें ‘टैम्पल केव्स’ भी कहा जाता हैं। यहां पर शिव-पार्वती के विवाह समेत रावण द्वारा कैलाश पर्वत को ले जाने एवं शिव के नटराज रुप का बेहद आर्कषक चित्रण किया गया है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner