s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam Biology The Digestive System / पाचन तंत्र Question Bank पाचन तंत्र एवं विटामिन

  • question_answer
    तरुण तथा वृद्ध व्यक्तियों में प्रोटीन की आवश्यकताएं-         (UPPCS2004, 2008, 2014, JPSC20, UKPSC2002, BPSC1995)

    A) लगभग एक समान होती हैं।

    B) तरुणों में उच्चतर और वृद्धों में न्यूनतर होती है।

    C) वृद्धों में उच्चतर और तरुणों में न्यूनतर होती है।

    D) तरुणों में बहुत अधिक और वृद्धों में बहुत कम होती है।

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - वृद्धों में उच्चतर और तरुणों में न्यूनतर होती है।
    व्याख्या - प्रोटीन, त्वचा, मांसपेशियों तथा हड्डियों की कोशिकाओं के विकास के लिए आवश्यक होते हैं। इनकी कमी से मानव शरीर का विकास एवं वृद्धि धीमी हो जाती है। उम्रदराज लोगो मे युवा की अपेक्षा प्रोटीन की अधिक आवश्यकता होती है।
    टिप्पणी - प्रोटीन के स्रोत - प्रोटीन की सर्वाधिक मात्रा (लगभग 40%) सोयाबीन में होती है। यह मुख्यत - दलहनी एवं तिलहनी फसल है। सोयाबीन से दूध तैयार किया जाता है जो गाय के दूध के समान हो सकता है। मूंगफली में प्रोटीन, वसा और शर्करा पार्इ जाती है। मूंगफली में प्रोटीन 25.3% तथा वसा 48.1% पार्इ जाती है। मूंगफली में प्रोटीन की मात्रा मांस की तुलना में 1.3 गुना, अण्डे से 2.5 गुना एवं फलों से 8 गुना ज्यादा मात्रा रहती है। 100 ग्राम कच्ची मूंगफली और 1 लीटर दूध में प्रोटीन समान होता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner