s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam Economics Poverty as a Challenge / एक चुनौती के रूप में गरीबी Question Bank निर्धनता एवं बेरोजगारी

  • question_answer
    बेरोजगारी का प्रकार है

    A)  शहरी बेरोजगारी         

    B)         ग्रामीण बेरोजगारी

    C)  संरचनात्मक बेरोजगारी

    D)         उपर्युक्त तीनों

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर- उपर्युक्त तीनों
    व्याख्या-शहरी बेरोजगारी (औद्योगिक, शिक्षित) ग्रामीण बेरोजगारी (अदृश्य मौसमी), संरचनात्मक बेरोजगारी, खुली बेरोजगारी, संघर्षात्मक/घर्षणात्मक बेरोजगारी, चक्रीय बेरोजगारी ये सब बेरोजगारी के प्रकार हैं।
    जो लोग तकनीकी एवं गैर-तकनीकी कार्य करने की योग्यता रखते हुए भी बेरोजगार हैंए औद्योगिक बेरोजगारी होती है। शिक्षित लोगों द्वारा रोजगार प्राप्त न कर पाना शिक्षित बेरोजगारी होती है।
    किसी कार्य को करने में कम लोगों की आवश्यकता हो पर वहाँ अधिक लोग कार्य में लगे हों प्रच्छन्न या अदृश्य बेरोजगारी होती है।
    किसी निश्चित मौसम में कार्य मिलना तथा अन्य मौसम में बेरोजगार होना मौसमी बेरोजगारी होती है।
    व्यक्ति कार्य करने की योग्यता एवं क्षमता रखता है परन्तु उसे कार्य नहीं मिलता खुली बेरोजगारी होती है। अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक परिवर्तन के कारण जैसे औद्योगिक ढांचे का पिछड़ापन सीमित पूँजी पुरानी उत्पादन तकनीकी से बेरोजगारी उत्पन्न होती है।
    जब श्रमिक एक उत्पादन प्रक्रिया से दूसरी उत्पादन प्रक्रिया की चले जाते है अर्थात श्रमिकों की गतिशीलता में अपूर्णता के कारण संघर्षात्मक/घर्षणात्मक बेरोजगारी उत्पन्न होती है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner