Super Exam History Delhi Sultnat (Gulam, Khilji, Tughlak, Sayyed, Lodhi) Question Bank दिल्ली सल्तनत प्रशासन

  • question_answer
    निम्न में से किस राजवंश के अंतर्गत विजारत का चरमोत्कर्ष हुआ?

    A) इलबरी

    B) खिलजी

    C) तुगलक

    D) लोदी

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - तुगलक व्याख्या - विजारत एक ऐसी संस्था थी, जिसे इस्लामी संविधान में मान्यता दी गई थी। विजारत को एक संस्था के रूप में अपनाने की प्रेरणा अब्बासी खलीफाओं ने फारस से ली थी। महमूद गजनवी के राज्यकाल में अब्बास फजल-बिन-अहमद प्रथम वजीर हुए जो शासन व्यवस्था चलाने में निपुण थे। राज्य का प्रधानमंत्री वजीर कहलाता था। तुगलक काल मुस्लिम भारतीय विजारत का स्वर्ण काल था। फिरोज तुगलक के समय वजीर का पद अपने चरमोत्कर्ष पर जा पहुंचा। टिप्पणी - वजीर मुख्यतयः राजस्व विभाग (दीवान-ए-वजारत) का प्रधान होता था। इस दृष्टि से वह लगान, कर व्यवस्था, दान तथा सैनिक व्यय आदि सभी की देखभाल करता था।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner