s JEE Main, JEE Advanced, CBSE, NEET, IIT, free study packages, test papers, counselling, ask experts - Studyadda.com

Super Exam Chemistry Surface & Nuclear Chemistry / भूतल और नाभिकीय रसायन Question Bank द्रव्य की अवस्थाएं, विलयन व सतह रसायन

  • question_answer
    निम्नलिखित में कौन-सा जल में तेल पायस का उदाहरण है?

    A) दुग्ध

    B) काष्ठ

    C) मक्खन

    D) वायु

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर- दुग्ध
    व्याख्या - पायस ऐसे कोलॉइडी विलयन होते हैं जिनमें परिक्षिप्त प्रावस्था एवं परिक्षेपण माध्यम दोनों द्रव होते हैं अर्थात् दोनों द्रव आपस में अमिश्रणीय होते हैं।
    1. जल में तेल- इस प्रकार के पायस में जल सतत प्राप्त अवस्था में होता है तथा तेल की बूंदे परिक्षेपित प्रावस्था में होती हैं। उदाहरण-वैनिशिंग क्रीम, दूध (जल में वसा के
    कण) आदि।
    2. तेल में जल- इसमें तेल सतत् माध्यम होता है एवं जल की बूंदें परिक्षेपित प्रावस्था होती हैं। उदाहरण – कोल्डक्रीम, मक्खन, कॉड-लीवर अॉइल आदि। इन्हें तैलीय पायस (Oily Emulsion) भी कहा जाता है।
    विशेष - पायस के उपयोग (Application of Emulsion)
    1. सड़कों के निर्माण में जल में पायसीकृत एस्फाल्ट प्रयुक्त होता है।
    2. दूध जो कि हमारे भोजन का महत्वपूर्ण भाग है, वास्तव में द्रव वसा का जल में पायस ही है।
    3. कर्इ दवाइयां पायस के रूप में रहती हैं जैसे कॉड लिवर अॉयल।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner