Super Exam History South India from 700 CE to 1200 CE Question Bank दक्षिण भारत का प्राचीन राजनैतिक इतिहास : संगम काल

  • question_answer
    संगमकालीन साहित्य में ‘कोन’, ‘को’ एवं ‘मन्नन’ किसके लिए प्रयुक्त होते थे?

    A) प्रधानमंत्री

    B) राजस्व मंत्री

    C) सेनाधिकारी

    D) राजा

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - राजा
    व्याख्या  संगमकालीन साहित्य में ‘कोन’, ‘को’ एवं ‘मन्नन’ राजा के लिए प्रयुक्त शब्द हैं। संगमकालीन साहित्यानुसार, इस समय राजा का पद वंशानुगत होता था, जो ज्येष्ठता पर आधारित था। राजा का चरित्रवान, प्रजापालक, निष्पक्ष तथा संयमी होना अनिवार्य था।
    टिप्पणी राजसभा को ‘मनडाय’ कहा जाता था, जहां राजा द्वारा न्यायिक कार्य किये जाते थे। अपने जीवन काल मैं ही राजा युवराज की नियुक्ति कर देते थे। युवराज को ‘कोमहन’ तथा अन्य पुत्रों को ‘इलेंगों’ कहा जाता था। राजा के निःसंतान मरने पर मंत्रियों तथा प्रजा द्वारा राजा का चुनाव किया जाता था। राजा का जन्म दिन इस युग में महोत्सव के रूप में मनाया जाता था। राज्याभिषेक का प्रचलन नहीं था, लेकिन राजा के सिंहासनारूढ़ होने के समय उत्सव का आयोजन किया जाता था।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner