Super Exam History The Mughal Empire Question Bank जहांगीर

  • question_answer
    अबुल फजल की मृत्यु इनमें से किस के कारण हुई?

    A) अब्दुर्रहीम खानखाना

    B) शहजादा सलीम

    C) शहजादा मुराद

    D) शहजादा दानियाल

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - शहजादा सलीम
    व्याख्या - शहजादा सलीम ने बादशाह अकबर के खिलाफ जंग का ऐलान किया, उन दिनों अबुल फजल ने खुलकर शहजादा सलीम की खिलाफत की, इससे नाराज होकर उसने वीरसिंह बुंदेला को उकसा दिया, जिसने 12 अगस्त 1602 को अबुल फजल की हत्या कर दी।
    टिप्पणी - अबुल फजल का पुरा नाम अबुल फजल इब्न मुबारक था। इसका संबंध अरब के हिजाजी परिवार से था। इसका जन्म 14 जनवरी 1551 में हुआ था। इसके पिता का नाम शेख मुबारक था। अबुल फजल ने अकबरनामा एवं आइने अकबरी जैसे प्रसिद्ध पुस्तक की रचना की।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner