Super Exam Biology Biological Classification And System Of Classification / जैविक वर्गीकरण और वर्गीकरण की प्रणाली Question Bank जैविक वर्गीकरण एवं जन्तु जगत

  • question_answer
    भारतीय वन्य जीवन के सन्दर्भ में उड्डयन वल्गुल (Flying fox) निम्नलिखित में से क्या है?     (UPSC 2009, MPPSC 2010, UPPCS 2011)

    A) चमगादड़  

    B)               चील        

    C) बलाक                      

    D) गिद्ध

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - चमगादड़
    व्याख्या - चमगादड़ को उड्डयन वल्गुल ( Flying fox) के नाम से जाना जाता है। चमगादड़ उड़ने वाला एक एकमात्र स्तनधारी प्राणी है। यह पक्षी वर्ग में सम्मिलित ना होकर मैमेलिया के उपवर्ग युथीरिया के अंतर्गत रखा है। ये पूर्ण रूप से रात्रि जीवी है। इसके अग्रबाहु पंख में रूपांतरित हो गए हैं, जो झिल्ली के समान दिखार्इ देते हैं। त्वचा की यह झिल्ली गर्दन से लेकर हाथ की अंगुलियों तथा शरीर के पार्श्व भाग से होती हुर्इ पूंछ तक पहुंचती जाती है जिनसे पंखों का निर्माण होता है।
    विशेष बिंदु - विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार - चमगादड़ प्राय: फिलोवायरस (जैसे इबोला वायरस, मारबर्ग वायरस और डायनलो वायरस) रेबीज, निपाह वायरस, गंभीर तीव्र श्वसन सिंड्रोम (Severe Acute Respiratory Syndrome) और कोरोनावायरस के वाहक होते हैं। कर्इ उच्च स्तरीय महामारियां चमगादड़ द्वारा वाहित हैं तथा वैज्ञानिक हर समय नए चमगादड़ जनित वायरस की खोज करते रहते हैं। शोध के आधार पर बताया गया कि लगभग 60 प्रकार के वायरस चमगादड़ द्वारा वाहित होते है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner