Super Exam Biology Biological Classification And System Of Classification / जैविक वर्गीकरण और वर्गीकरण की प्रणाली Question Bank जैविक वर्गीकरण एवं जन्तु जगत

  • question_answer
    सबसे बड़ा स्तनपायी कौन-सा है?   (BPSC1994, RPSC1993, 2010, MPSC 2010, UPPCS 2015)

    A) व्हेल मछली               

    B)               अफ्रीकी हाथी

    C) दरियार्इ घोड़ा              

    D)               ध्रुवीय भालू

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - व्हेल मछली
    व्याख्या - ब्लू व्हेल पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे बड़ा समुद्री स्तनधारी जीव है। इसकी लम्बार्इ 35 मीटर तक तथा वजन 180 मीट्रिक टन से भी अधिक हो सकता है। हवेल (Whale) एक नृशंस प्राणी है, इसका शरीर धारा-रेखित ( Stream lined) होता है तथा व्हेल त्वचा के नीचे तापरोधक वसा का मोटा स्तर ब्लबर (blubber) होता है।
    स्पर्म व्हेल ( physeter macrocephalus) विशालतम दांत वाली व्हेल है। पूर्ण वयस्क नर स्पर्म व्हेल सामान्य 16 मीटर फीट लंबा तथा कुछ 20.7 मीटर और 35 से 45 टन वजनी होती है।
    विशेष - वर्ग-स्तनधारी (Mammals) - इस वर्ग के जन्तु नियततापी होते हैं अर्थात इनका ताप सदैव समान रहता है। इन जन्तुओं की त्वचा रोममुक्त होती है। अधिकांशत: जन्तुओं का शरीर बालों (Hair) से ढका रहता है। इनमें बाह्य कर्ण पाये जाते हैं। गर्दन में केवल सात ग्रीवा कशेरुकाएं (Cervical vertibrae) एवं कपाल तन्त्रिकाएं 12 जोड़ी होती हैं।  मादा में स्तन ग्रन्थियां होती हैं, जिनसे यह नवजात शिशु को दूध पिलाती है। त्वचा में तेल ग्रन्थियां तथा स्वेद ग्रन्थियां पार्इ जाती हैं। मुख गंहिका (Buccal cavity) नासामार्ग (Nassal passage) से एक उपास्थि-अस्थि की प्लेट से अलग रहती है। श्वसन फेफड़ों द्वारा होता है। हृदय में चार कोष्ठ (four chambers) होते हैं तथा पूर्ण विकसित होते हैं। निषेचन मादा के शरीर के अन्दर अण्डवाहिनी (fallopian tube) में होता है। बच्चों को जन्म देते हैं जिनका परिवर्द्धन गर्माशय में होता है।
    उदाहरण - जरायुज - कंगारु, चमगादड़, ऊंट, बंदर, चूहा, कुत्ता, बिल्ली, हाथी, घोड़ा, डॉलफिन, पैंथरा टाइग्रिस (बाघ), पैंथरा लियो (शेर)।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner