Super Exam Biology Plant Growth and Development / पौधे की वृद्धि और विकास Question Bank जैव विकास

  • question_answer
    वर्तमान प्रमाण के अनुसार, पृथ्वी पर जीव का उद्गम हुआ है, लगभग (BPSC1995)

    A) 20,000 वर्ष पूर्व

    B) 2,00,000 वर्ष पूर्व

    C) 20,00,000 वर्ष पूर्व

    D) 2,000,000,000 वर्ष पूर्व

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - 2,000,000,000 वर्ष पूर्व
    व्याख्या - लगभग 2,000,000,000 वर्ष अथवा लगभग 2000 मिलियन वर्ष पूर्व पृथ्वी पर जीवन का प्रथम कोशिकीय रूप प्रकट हुआ। अर्थातं जीवन की उत्पत्ति मानी जाती है। विशाल वृहद अणु (Large Macromolecule) का गैर कोशिकीय पुंज झिल्लीयुक्त आवरण के साथ कोशिका में कैसे विकसित हुआ, इसकी क्रियाविधि अज्ञात रही। इनमें से कुछ कोशिकाओं में ऑक्सीजन को मुक्त करने की क्षमता थी। यह अभिक्रिया संभवत: प्रकाश संश्लेषण में प्रकाश अभिक्रिया के समान ही रही होगी। जहां पर पानी संगृहीत होकर सौर ऊर्जा की सहायता से विघटित होता है। यह ऊर्जा प्रकाश संग्राही वर्णकों से प्रेरित होती है। धीरे-धीरे एक कोशिकीय जीव बहुकोशिकीय जीवों में परिवर्तित हुए। जो कि यूकैरियाटिक कोशिका वाले होते हैं। जबकि जीवाणु तथा नीले हरे शैवाल साधारण किस्म के प्रोकैरियाटिक कोशिका वाले होते हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner