Super Exam Biology The Living World / जीव जगत Question Bank जीव जगत

  • question_answer
    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए--
    1.  किसी विशेष क्षेत्र में पाए जाने वाले जीव-जंतु एवं पेड़-पौधे क्रमश: उस क्षेत्र के प्राणिजात (Fauna) एवं वनस्पतिजात (Flora) कहलाते हैं।
    2. जन्तुओं और पौधों की वह प्रजाति जो किसी विशेष क्षेत्र में विशिष्ट रूप से (Exclusively) उपस्थित रहती है उसे उस क्षेत्र विशेष की स्थानिक प्रजाति (Endemic species) कहते हैं।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-साध्से सही है/हैं?

    A) केवल 1

    B)                        केवल 2

    C) न तो 1 और न ही 2

    D)        1 और 2 दोनों

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2 दोनों
    व्याख्या - फॉना (Fauna)- किसी क्षेत्र विशेष में पाए जाने वाले एक समूह या सभी समूह के जन्तुओं के उपस्थिति का विवरण वर्गीकीय लक्षण, नाम तथा पहचान कुंजी का विवरण वाली रचना को उस क्षेत्र का फॉना (Fauna) कहा जाता है। फ्लोरा (Flora) - किसी क्षेत्र विशेष में उपस्थित समस्त पौधों के वितरण (place of occurence) पहचान, नामों का पहचान कुंजी सहित विवरण उस स्थान का फ्लोरा कहते हैं।
    उदाहरण - एच. एच. हेन्स द्वारा लिखित ‘‘फ्लोरा ऑफ बिहार एण्ड उड़ीसा’’ नामक पुस्तक।
    स्थानिक प्रजाति - पौधों एवं जंतुओं की वह प्रजाति जो किसी विशेष क्षेत्र में विशिष्ट रूप उपस्थित होती है। ये किसी अन्य क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से नहीं पार्इ जाती है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner