Super Exam Biology The Living World / जीव जगत Question Bank जीव जगत

  • question_answer
    पादयालय (Phytotron) एक सुविधा है                                 (UPSC 2000)

    A) रोग मुक्त परिस्थितियों में पौधों को उगाने के लिए

    B) पौधों की संकटापन्न प्रजातियों (Endangered Species) के संरक्षण के लिए

    C) नियन्त्रित परिस्थितियों में पौधों को उगाने के लिए

    D) उत्परिवर्तन (Mutation) प्रेरित करने के लिए

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - नियन्त्रित परिस्थितियों में पौधों को उगाने के लिए
    व्याख्या - पादयालय (Phytotron) का शाब्दिक अर्थ है’’पौधों का घर’’द्य पादयालय का प्रयोग नियन्त्रित परिस्थितियों में पौधों को उगाने के लिए किया जाता हैं। यह एक बड़ा बॉक्सनुमा संरचना होती है जिसमें तापमान, प्रकाश, वायु आदि कृत्रिम विधियों द्वारा नियन्त्रित किया जाता है। वर्ष 1949 सर्वप्रथम पादयालय फ्रिटस वारमॉल्ट वेन्ट ने कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बनाया था।
    विशेष - वर्गिकीय सहायतां साधन (Taxonomic aids) - पादप, जन्तुओं एवं अन्य जीवों की विभिन्न जातियों का वर्गिकी अध्ययन कृषि, पशुपालन, वन्य उद्योग आदि में उपयोगी होता है तथा यह जैव संसाधनों एवं उनकी विविधता के बारे में जानकारी देता है। विभिन्न प्रकार के जैव वैज्ञानिक कुछ वर्गिकी साधनों का उपयोग हरबेरियम, वनस्पति उद्यान, प्राणी उपवन तथा संग्रहालयों का परिचय कराने में करता है।।
    हरबेरियम (Herbarium) - हरबेरियम पौधों या पौधों के भागों (फूल, पत्ती एवं अन्य) का संग्रहालय होता है जिसे मान्य वर्गीकरण पद्धति के अनुसार व्यवस्थित रखा जाता है। इसे पादपालय पत्र (हरबेरियम शीट) पर चिपकाकर व्यवस्थित रखा जाता है।
    संग्रहालय (Museum) - यह वह स्थान है जहां अध्ययन एवं संदर्भ हेतु परिरक्षित पौधे तथा जीव जंतुओं के नमूनों का संग्रह किया जाता है। संग्रहालय में नमूनों को परिरक्षित (Preservation) करने के निम्न तरीके हैं
    इन्हें परिरक्षित करके नमूनों को ग्लास जार में परिरक्षित विलयनों में रखा जाता है।
    · संग्रहालय में अधिकांशत: प्राणियों के कंकाल भी रखे जाते हैं।
    · मृत एवं पिन लगे कीट या कीड़े कीट डिब्बों में रखे जाते हैं।
    · बड़े जन्तु जैसे पक्षी तथा स्तनधारी पहले भरे जाते हैं फिर परिरक्षित किए जाते हैं।
    वर्गिकीय कुंजी (Taxonomic key) - इसका उपयोग पौधे तथा जन्तुओं की पहचान करने के लिए होता है। यह इनमें समानता एवं विभिन्नता पर आधारित है। प्रत्येक वर्गिकी संवर्ग के लिए पृथक वर्गिकी कुंजी की आवश्यकता होती है। जैसे-वंश एवं जाति।
    अन्य रिकॉडिर्ंग विवरण के उपाय - इसमें वनस्पति, नियम, सूची एवं प्रबंध है जो सही पहचान करने में सहायक होते हैं। किसी क्षेत्र में वनस्पतियों की उपलब्धता तथा वितरण का हिसाब रखता है। वनस्पति किसी क्षेत्र में पार्इ जाने वाली जाति की जानकारी देता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner