Super Exam Biology The Living World / जीव जगत Question Bank जीव जगत

  • question_answer
    ‘‘वर्गीकरण विज्ञान’’ शब्द इनमें से किससे संबंधित है?

    A) पादपों तथा प्राणियों की पहचान तथा वर्गीकरण

    B) पादपों तथा प्रणियों की नाम पद्धित तथा पहचान

    C) जीवों की किस्मों की विविधता तथा उनमें आपसी संबंध

    D) भिन्न किस्मों के जीव तथा उनका वर्गीकरण

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - जीवों की किस्मों की विविधता तथा उनमें आपसी संबंध।
    व्याख्या - वर्गीकरण विज्ञान/वर्गिकी (Taxonomy) की वह शाखा है जिसमें विभिन्न प्रकार के जीवों की विविधता एवं उनमें आपसी संबंधों की जानकारी प्राप्त होती है। वर्गीकरण से जीवों के मध्य क्रमागत विकास के संबंधों का ज्ञान प्राप्त होता है।
    वर्गिकी के मूलभूत तत्व- वर्गीकरण में जीवों को उनकी बंधुता के आधार पर समूहों में व्यवस्थित किया जाता है। वर्गिकी के मूलभूत तत्वों के अन्तर्गत लक्षण निर्धारण ( characteristics), वर्गीकरण (Classification) एवं पहचान (Identification) एवं नामकरण (Nomenclature) का अध्ययन को शामिल किया जाता है।
    टिप्पणी - गुणों के आधार पर सभी जीवों को विभिन्न टैक्सा में वर्गीकत कर सकते हैं। गुण जैसे- प्रकार, रचना, कोशिका की रचना, विकासीय प्रक्रम तथा जीव की पारिस्थितिक सूचनाएं आवश्यक हैं और ये आधुनिक वर्गीकरण अध्ययन के आधार हैं। इसलिए, विशेषीकरण, पहचान (अभिज्ञान), वर्गीकरण तथा नाम पद्धति आदि ऐसे प्रक्रम (प्रणाली) हैं जो वर्गिकी (वर्गीकरण विज्ञान) के आधार हैं। वर्गिकी कोर्इ नर्इ नहीं है। मानव सदैव विभिन्न प्रकार के जीवों के विषय में अधिकाधिक जानने का प्रयत्न करता रहा है, विशेष रूप से उनके विषय में जो उनके लिए अधिक उपयोगी थे। आदिमानव को अपनी मूलभूत आवश्यकताओं, जैसे- भोजन, कपड़े तथा आश्रय के लिए नए-नए स्रोत खोजने पड़ते थे। इसलिए विभिन्न जीवों के वर्गीकरण का आधार ‘उपयोग’ पर आधारित था।
    काफी समय से मानव विभिन्न प्रकार के जीवों के विषय में जानने और उनकी विविधता सहित उनके संबंध में रुचि लेता रहा है। अध्ययन की इस शाखा को वर्गीकरण पद्धति (सिस्टेमेटिक्स) कहते हैं। ‘सिटेमेटिक्स’ शब्द लैटिन शब्द ‘सिस्टेमा’ से आया है जिसका अर्थ है जीवों की नियमित व्यवस्था। लीनियस ने अपने पब्लिकेशन का टाइटल ‘सिस्टेमा नेचर’ चुना। वर्गीकरण पद्धति में पहचान, नाम पद्धति तथा वर्गीकरण को शामिल करके इसके क्षेत्र को बढ़ा दिया गया है। वर्गीकरण पद्धति में जीवों के विकासीय संबंध का भी ध्यान रखा गया है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner