Super Exam Biology The Living World / जीव जगत Question Bank जीव जगत

  • question_answer
    जंतु विज्ञान (Zoology) अध्ययन करता है    (UPPCS1995)

    A) केवल जीवित जानवरों का

    B) केवल जीवित वनस्पति का

    C) जीवित व मृत जानवरों दोनों का

    D) जीवित व मृत वनस्पति दोनों का

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - जीवित व मृत जानवरों दोनों का
    व्याख्या- जंतु विज्ञान (Zoology) - इसके अन्तर्गत जीवित एवं मृत जानवरों का विस्तृत अध्ययन किया जाता है।
    इसमें जीव जन्तुओं (मानव, सरीसृप, पक्षी, कीट आदि) की शारीरिक संरचना, उद्विकास (Evolution), वर्गीकरण (classification), उनके व्यवहार तथा वैश्विक वितरण व आपसी तालमेल आदि का अध्ययन शामिल है।
    यूनान के विद्वान एवं अनेकों विषयों के विशेषज्ञ अरस्तू (Aristole] 384-322 र्इ.पू.) को जन्तु विज्ञान का जनक (Father of Zoology) माना जाता है। इन्होंने जीव विज्ञान पर विभिन्न पुस्तकें लिखीं, जिनमें जन्तुओं का इतिहास (historia Animalium) अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें लगभग 500 जन्तुओं की शारीरिक संरचना, विशेषताओं जनन एवं अन्य क्रियाओं का वर्णन किया गया है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner